16 जनवरी की प्रमुख टेक खबरें
आज की ताज़ा मोबाइल और टेक्नोलॉजी अपडेट
16 जनवरी की टेक खबरों में आज स्मार्टफोन यूज़र्स के लिए कई बड़ी जानकारियां सामने आई हैं। Realme भारत में सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है, वहीं Motorola अपना प्रीमियम फोन जल्द लॉन्च करने जा रहा है। इसके अलावा Amazon Republic Day Sale 2026 भी शुरू हो चुकी है।
1. भारत का सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन
साल 2026 बैटरी टेक्नोलॉजी के लिहाज़ से काफी खास माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, Realme भारत में पहली बार 10001mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है।
यह फोन खासतौर पर हैवी यूज़र्स, गेमिंग और लंबे बैकअप की जरूरत रखने वाले यूज़र्स के लिए फायदेमंद हो सकता है।
2. Motorola Signature लॉन्च 23 जनवरी को
Motorola भारत में अपना नया प्रीमियम स्मार्टफोन Motorola Signature 23 जनवरी को लॉन्च करने जा रही है। यह फोन पहले ही यूरोपियन मार्केट में लॉन्च हो चुका है।
फोन के डिजाइन, डिस्प्ले और कैमरा क्वालिटी की काफी तारीफ की जा रही है। भारत में इसकी कीमत 80,000 से 1 लाख रुपये के बीच हो सकती है।
3. Amazon Great Republic Day Sale 2026 शुरू
Amazon की साल की सबसे बड़ी सेल Amazon Great Republic Day Sale 2026 Prime मेंबर्स के लिए शुरू हो चुकी है।
जो ग्राहक Prime मेंबर नहीं हैं, वे 17 जनवरी से इस सेल में खरीदारी कर सकेंगे। Flipkart Republic Day Sale भी 17 जनवरी से शुरू होगी।
4. ईरान में इंटरनेट ब्लॉकेज अब भी जारी
अंतरराष्ट्रीय टेक खबरों की बात करें, तो ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बाद लगाया गया इंटरनेट ब्लॉकेज अब भी जारी है।
यह ब्लॉकेज 168 घंटे पूरे कर चुका है, जिसके कारण वहां की जनता फोन कॉल और इंटरनेट सेवाओं से कटी हुई है।
5. दिल्ली में आबादी से ज्यादा मोबाइल कनेक्शन
दिल्ली से आई एक रिपोर्ट के अनुसार, राजधानी में आबादी से ज्यादा टेलीफोन कनेक्शन मौजूद हैं।
ये आंकड़े दिल्ली सरकार की रिपोर्ट से सामने आए हैं।